सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
सेंचुरियन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने नाम एक 'शर्मनाक रिकॉर्ड' दर्ज करवा बैठी। मेहमान टीम मुकाबले की पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई, जो सेंचुरियन में इस टीम का न्यूनतम स्कोर है।