चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा
मनोरंजनकानूनNovember 6, 2026 4:44 PM

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली के मामले में चर्चा में रहा है। इस मामले में अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश हुईं नोरा ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट का पूरा किस्सा सुनाया।

वैपकोस भर्ती 2026: ऑफिस असिस्टेंट सहित 29 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

November 6, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जल एवं विद्युत परामर्श सेवाएं (वैपकोस) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, वैपकोस लिमिटेड ने भारत और विदेशों में विभिन्न पावर ट्रांसमिशन, वितरण और सौर परियोजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए विशेषज्ञों को परियोजना-अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों से कुल 29 पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

November 6, 2026 6:15 PM

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता कमल हासन ने अपने करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं, जिन्हें पर्दे पर उतारना हर किसी के बस की बात नहीं है। एक बार तो अपने पसंदीदा एक्शन स्टार जैकी चैन की तरह स्टंट करने की कोशिश में वह अपने शरीर पर 32 फ्रैक्चर झेल चुके हैं, हालांकि चोटों के बावजूद उनका फिल्मों के प्रति जुनून कम नहीं हुआ।

अंडर-19 एशिया कप: सहवाग और रायचंदानी ने जड़े नाबाद अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

November 6, 2026 6:10 PM

मस्कट, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में शुक्रवार को सलामी जोड़ी के रूप में आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े, जिसके दम पर भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

August 8, 2026 10:02 AM

बंटी यादव हत्याकांड पर Tejashwi Yadav का बड़ा कदम, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान

पटना, बिहार: कारोबारी बंटी यादव की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सेक्स रैकेट के खिलाफ आवाज उठाने के कारण बंटी यादव की हत्या की गई। हमने उनके परिवार को भरोसा दिलाया है कि न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बंटी यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए हमने उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है और उनकी पत्नी को एक चेक भी सौंपा है।#BuntyYadav #BuntyYadavMurderCase #TejashwiYadav #Bihar #Patna #BiharNews #MurderCase #JusticeForBuntyYadav #RJD