शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देशभर में मां कूष्मांडा की पूजा, केंद्रीय मंत्री, सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज देशभर में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां कूष्मांडा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।