पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा-भारत का पूरी दुनिया में सम्मान

पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा-भारत का पूरी दुनिया में सम्मान

मास्को, 15 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में भारत की तारीफ करते हुए लिखा कि भारत ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी समेत कई क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त सफलताएं हासिल की हैं। रूसी राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि भारत का पूरी दुनिया में सम्मान है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत और सिंगापुर ने व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने पर की बातचीत

August 15, 2025 8:58 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस) । भारत और सिंगापुर ने एक संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित की, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन में सुधार, नियामक ढांचे को सुव्यवस्थित करने और सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के तरीकों की खोज पर ध्यान केंद्रित किया गया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

'द बंगाल फाइल्स' को लेकर होने वाले कार्यक्रम पर लगी रोक, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुस्से में कहा- 'ट्रेलर तो कोलकाता में ही लॉन्च होगा'

August 15, 2025 6:10 PM

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। फेमस फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को कोलकाता में लॉन्च होने वाला था। मगर आज ही फिल्मकार को बताया गया कि उनके कार्यक्रम का वेन्यू कैंसिल कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो के जरिये लोगों के साथ शेयर की है। उन्होंने ये वीडियो 'एक्स' पर शेयर किया है। 

August 15, 2025 8:37 PM

Independence Day 2025 PM Modi Speech: लाल किले से 103 मिनट तक गरजे पीएम मोदी..! | Lal Qila

पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2025 की सुबह लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया...पीएम मोदी का इस बार का भाषण अब तक के उनके दिए स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में सबसे लंबा रहा...103 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मिशन सुदर्शन तक की बात की..पीएम के इस साल के संबोधन में क्या कुछ खास रहा, देखिए एक रिपोर्ट...

लक्ष्य सेन : भारतीय बैडमिंटन की युवा सनसनी, जिसने जगाई है ओलंपिक मेडल की आस

August 15, 2025 3:45 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद, सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ये वो नाम हैं जिन्होंने बैडमिंटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इस कड़ी में अगला बड़ा नाम लक्ष्य सेन का है। 24 साल के सेन को भारतीय पुरुष बैडमिंटन का भविष्य माना जा रहा है।