विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: डेब्यूटेंट पूजा साहू ने दागा गोल, भारत ने मलेशिया को 4-1 से रौंदा
भोपाल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन भारत ने गुरुवार को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मलेशिया को 4-1 से रौंदकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हाफ-टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने तीन गोल करके अपने पहले राउंड-रॉबिन मुकाबले में पूरे तीन अंक हासिल कर लिए।