आईआरसीटीसी घोटाला मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय करने का आदेश रखा बरकरार
नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दीं। इन याचिकाओं में आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी।