इंडिया ब्लॉक का सीजेआई से मिलने की मांग करना मूर्खता, सुप्रीम कोर्ट को बना रहे राजनीति का मोहराः पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | October 12, 2026 9:56 AM

लंदन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मिलने की मांग और सीजेआई द्वारा मिलने से इनकार किए जाने पर पूर्व सॉलिसिटर जनरल और जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सीजेआई से मिलने की मांग सरासर मूर्खता है और यह सुप्रीम कोर्ट को राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंशः

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो पूरी तरह बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नियंत्रित तरीके से सेवाएं चलाने का निर्देश

IANS | October 9, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि मेट्रो और अन्य रेल सेवाओं का संचालन उचित नियमन के साथ जारी रखने के लिए कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

IANS | October 9, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता की ओर से दायर याचिका पर जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। फिल्म निर्माता ने अदालत से मांग की है कि सलमान खान की ओर से फिल्म पर रोक लगाने के लिए दायर मुकदमे को वापस लेने का निर्देश दिया जाए।

सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर कोर्ट पहुंची रोहिणी घावरी, कहा- 18 महीने से नहीं सुनी जा रही आवाज

IANS | October 5, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दलित एक्टिविस्ट और पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। रोहिणी ने चंद्रशेखर आजाद पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

अभद्र टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए हनी सिंह, मांगा और समय

IANS | October 5, 2026 5:21 PM

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हिरदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए।

राजपाल यादव के तौर-तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, सीजेआई बोले- 'आदेश नहीं माने तो अपील खारिज कर देंगे'

IANS | October 5, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए गए बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अभिनेता के अब तक के तौर-तरीकों पर कड़ी नाराजगी जताई।

भारत और उज्बेकिस्तान ने न्यायिक सहयोग, एआई और डिजिटल तकनीक पर की चर्चा

IANS | October 4, 2026 10:02 PM

ताशकंद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को उज्बेकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की अध्यक्ष रोबाखोन मखमुदोवा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच न्यायिक सहयोग और न्यायिक प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा डिजिटल तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा हुई।

गुवाहाटी नाइटक्लब में महिला से बर्बरता, कपड़े उतरवाकर पिटाई का आरोप, हिरासत में मैनेजर, जांच जारी

IANS | October 3, 2026 10:38 AM

गुवाहाटी, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने उस भयानक घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब के बाउंसरों ने कथित तौर पर एक महिला के कपड़े उतार दिए और उसकी पिटाई की।

रिलायंस होम फाइनेंस मामले में सीबीआई की दूसरी चार्जशीट, अनिल अंबानी समूह के तीन शीर्ष अधिकारी नामजद

IANS | October 1, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) मामले में गुरुवार को मुंबई स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में कुल 11 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

रेणुकास्वामी हत्याकांड में सरकारी गवाह बने प्रदोष दर्ज कराएंगे बयान, कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

IANS | September 28, 2026 3:14 PM

बेंगलुरु, 28 सितंबर (आईएएनएस)। रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी से सरकारी गवाह बने प्रदोष सोमवार को बेंगलुरु की 59वीं सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट (सीसीएच) के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया जाएगा।