ईडी ने आरकॉम के खिलाफ 40,185 करोड़ रुपए के पीएमएलए मामले में दर्ज की पूरक शिकायत

IANS | August 9, 2026 5:37 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरकॉम के खिलाफ चल रहे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामले में एक पूरक शिकायत दर्ज की है। यह जानकारी सरकारी एजेंसी की ओर से रविवार को दी गई।

विजय और संगीता के बीच तलाक की याचिका वापस, फैमिली कोर्ट ने बंद किया मामला

IANS | August 7, 2026 7:00 PM

चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया।

राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

IANS | August 6, 2026 5:29 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेक बाउंस मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे अभिनेता के खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। बैंक ने शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव की दो संपत्तियों को नीलामी के लिए चिह्नित करते हुए वहां नोटिस चस्पा कर दिया है। बैंक का कहना है कि अभिनेता पर करोड़ों रुपए का कर्ज बकाया है, जिसकी वसूली के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

200 करोड़ ठगी मामला: मकोका केस में लीना पॉलोस की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, तीन माह बाद होगी सुनवाई

IANS | August 6, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोस की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। अदालत ने फिलहाल उनकी जमानत याचिका पर अंतिम फैसला नहीं दिया है, लेकिन निचली अदालत को निर्देश दिया है कि वह मामले से जुड़े महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही तीन महीने के भीतर पूरी करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद ही जमानत याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई करीब तीन महीने बाद होगी।

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई गुरुवार दोपहर दो बजे होगी, कपिल सिब्बल ने रखी दलीलें

IANS | August 5, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उद्धव ठाकरे की शिवसेना बनाम एकनाथ शिंदे की शिवसेना मामले में पार्टी और चुनाव निशान पर अधिकार को लेकर उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले की सुनवाई की। इस मामले में अगली सुनवाई गुरुवार दोपहर 2 बजे होगी।

स्पेन से सीरिया तक : 21वीं सदी के प्रवासी संकट से बदलती दुनिया, ऐलन कुर्दी याद हैं?

IANS | August 1, 2026 6:34 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन में मात्र 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा प्रवासी प्रवेश कर गए। चारों ओर हाहाकार मच गया। स्वायत्त क्षेत्र स्यूटा दंग रह गया। भूमध्यसागर और अटलांटिक महासागर के रास्ते उत्तरी अफ्रीका से आने वाली छोटी-छोटी नौकाएं लगातार स्पेन के तटों तक पहुंचती रहीं। इससे सीमा सुरक्षा, शरणार्थी नीति, आवास, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं। लेकिन यह संकट अचानक पैदा नहीं हुआ। इसकी जड़ें 2000 के दशक की शुरुआत में दिखाई देने लगी थीं।

अंकित शर्मा हत्याकांड : ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, पूर्व पार्षद ने कहा- 'हाईकोर्ट से इंसाफ...'

IANS | July 31, 2026 4:48 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दूसरी तरफ, सजा के ऐलान के बाद कोर्ट से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने सिर्फ इतना ही कहा कि हाईकोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा।

'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार

IANS | July 27, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली 27 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के बीच चल रहे विवाद मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और यूट्यूब पर मौजूद फिल्म से जुड़े लिंक हटाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी के रवैये पर भी नाराजगी जताई और उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

IANS | July 23, 2026 11:40 PM

संभल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया है।

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विपक्ष ने की जांच की मांग

IANS | July 20, 2026 6:04 PM

अगरतला, 20 जुलाई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग की सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।