‘काला हिरण’ फिल्म विवाद : दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्माताओं को भेजा नोटिस, 19 जून को अगली सुनवाई

IANS | June 12, 2026 7:32 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान द्वारा फिल्म ‘काला हिरण : द बैटल फॉर लेगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की एकल पीठ ने की। इस दौरान अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी।

दिल्ली दंगा मामला : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में फैसला 7 जुलाई तक टला

IANS | June 11, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के बहुचर्चित आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में अब फैसले का इंतजार और लंबा हो गया है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए नई तारीख 7 जुलाई तय की है। इससे पहले अदालत को 11 जून को फैसला सुनाना था, लेकिन अब सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

IANS | June 11, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब यह मामला नई पीठ के समक्ष रखा जाएगा।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 11 जून को होगी सुनवाई

IANS | June 9, 2026 9:49 PM

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया: टिम कुक ने पीएम अल्बनीज को किया फोन, बताया 'आपकी पॉलिसी से प्रभावित हैं एप्पल के नए सुरक्षा फीचर्स'

IANS | June 9, 2026 2:13 PM

कैनबरा, 9 (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू कराया। एप्पल ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इन नए फीचर्स की प्रेरणा ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा मॉडल को बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को फोन कर इस बारे में बताया।

दिल्ली दंगा मामला : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में टला फैसला, 11 जून को बहुप्रतीक्षित निर्णय

IANS | June 4, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला टाल दिया। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में अदालत 11 जून को अपना फैसला सुनाएगी।

ट्विशा शर्मा केस : गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

IANS | June 2, 2026 2:45 PM

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। ट्विशा शर्मा केस में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत में कई अहम घटनाक्रम सामने आए। सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उनके लिए आगे की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की। इसके बाद अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में 37 हुई न्यायाधीशों की संख्या

IANS | June 2, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस शील नागू, श्री चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा, अरुण पल्ली, और साथ ही वरिष्ठ वकील वी. मोहना ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी नियुक्तियों को मंजूरी दिए जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है।

मलेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं बना पाएंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट

IANS | June 1, 2026 4:42 PM

कुआलालंपुर, 1 जून (आईएएनएस)। मलेशिया ने बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली ऑनलाइन सामग्री से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से रोकना शुरू कर दिया है। देश के संचार नियामक ने सोमवार को यह घोषणा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सरकार अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियंत्रण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिले, राष्ट्रपति ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

IANS | June 1, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने हाल ही पांच नामों की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी थी। इनमें चार अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं, जबकि एक वरिष्ठ अधिवक्ता का नाम भी सूची में शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी।