म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार 7 विदेशी नागरिकों को परिवार से मिलने की इजाजत, कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत

IANS | September 24, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार छह यूक्रेनी नागरिकों और एक अमेरिकी नागरिक को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष एनआईए अदालत ने शर्तों के साथ अपने परिवार से मिलने के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : यूपी एसआईटी दो दिन में चार्जशीट करेगी दाखिल, 105 चोरी की घटनाओं की भी पहचान

IANS | September 21, 2026 7:44 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चंदे और चढ़ावे में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है और अगले दो दिनों में चार्जशीट दाखिल कर देगी।

प्रणित मोरे की एफआईआर क्लब करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा को भेजा नोटिस

IANS | September 21, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। '370 रुपए बिरयानी' विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की।

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

IANS | September 17, 2026 12:51 PM

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। दिशा सालियान मौत मामले में एक बार फिर बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं की ओर से दिए गए कुछ बयानों पर आपत्ति जताई गई है। सतीश सालियान ने मांग की है कि इन बयानों को वापस लिया जाए, सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए और उन्हें 500 करोड़ रुपए का हर्जाना दिया जाए। इसके लिए दोनों को 7 दिन का समय दिया गया है।

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

IANS | September 15, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। चेक बाउंस के सात मामलों में सजा का सामना कर रहे अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। उन्हें अदालत ने पैसे का इंतजाम करने के लिए दो हफ्ते का आखिरी मौका दिया है।

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

IANS | September 15, 2026 12:30 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलों से जुड़ा 200 करोड़ रुपए का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मकोका केस में जैकलीन को आरोपी बनाए जाने की मांग वाली अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

भारतीय पेटेंट कार्यालय के लोगो का बिना पूर्व अनुमति के इस्तेमाल प्रतिबंधित, डीपीआईआईटी ने जारी की सख्त चेतावनी

IANS | September 13, 2026 7:09 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने रविवार को स्पष्ट किया है कि भारतीय पेटेंट कार्यालय (आईपीओ) के आधिकारिक लोगो, प्रतीक चिह्न या उससे मिलते-जुलते डिजाइन का उपयोग बिना पूर्व लिखित अनुमति के नहीं किया जा सकता।

'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

IANS | September 10, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर सलमान खान और इसके मेकर्स के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सलमान का कहना है कि फिल्म में उनके जीवन, उनकी पहचान और 1998 के काले हिरण मामले से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट को बताया है कि फिल्म अभी रिलीज के लिए तैयार ही नहीं है।

सुकेश के मकोका मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग, अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

IANS | September 7, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब उन्हें मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून) के तहत आरोपी बनाने की मांग उठी है। इस मांग को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को तय की गई है।

शिवसेना विवाद : सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे की पार्टी के दावों को बताया गलत, 15 सितंबर को अगली सुनवाई

IANS | September 2, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की सियासत के सबसे बड़े मामलों में से एक, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव निशान पर अधिकार को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे की पार्टी के दावों को गलत बताया और अपनी दलील रखने के लिए कम से कम चार घंटे का समय मांगा। इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।