कानपुर टेस्ट में विराट-रोहित की वापसी पर रहेंगी नजरें
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले चेपॉक में हर पैमाने पर भारतीय टीम ने खुद को साबित किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। आर.अश्विन टॉप परफॉर्मर रहे जबकि ऋषभ पंत, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने भी अपनी छाप छोड़ी। वहीं, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा।