न्यूजीलैंड का सामना करने से घबराएगा भारत : रॉस टेलर
मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व कप 2023 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और वर्ल्ड कप की पक्की दावेदार मानी जा रही है। लेकिन, दिग्गज कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम घरेलू सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने से घबराएगी।