बीबीएल में सिडनी थंडर के कोच बन सकते हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रयू फ्लिंटॉफ सिडनी थंडर के कोच बनाए जा सकते हैं।