टी20 वर्ल्ड कप: हैरी ब्रूक की कमजोरी बनी 'स्पिन', फिर सस्ते में आउट हुए इंग्लिश कप्तान
पल्लेकेले, 22 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हैरी ब्रूक का खराब प्रदर्शन जारी है। श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक को एक बार फिर स्पिन गेंदबाज ने पवेलियन भेजा।