'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए दिग्गज एथलीट, देशवासियों को फिट रहने का दिया संदेश
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईएसआईसी ने भी अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह, साइकिलिस्ट तन्वी, कोरियोग्राफर अतुल जिंदल, और साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक उपस्थित रहीं।