बीबीएल: 12 बाउंड्री के साथ हार्पर ने खेली नाबाद 84 रन की तूफानी पारी, स्टार्स ने रेनेगेड्स को 8 विकेट से रौंदा
मेलबर्न, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 30वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेलबर्न स्टार्स दूसरे पायदान पर मौजूद है।