दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को एक-दो पायदान नीचे ला दिया है: सकलेन मुश्ताक
नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पुराने खिलाड़ियों को अपनी टीम की कमजोरी नहीं दिख रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम को सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी सारी योजना अच्छी तरह लागू की।