साकिब हुसैन : गहने बेचकर मां ने दिलाए जूते, डेब्यू मैच में गेंदबाजी से छाया 'बिहार का लाल'

IANS | April 14, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज का एक लड़का आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी से दिल जीत लिया। इस तेज गेंदबाज को आर्थिक तंगी और सुविधाओं का अभाव भी नहीं रोक सका। बेटा तेज कदमों से दौड़ लगाते हुए 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों के होश उड़ा सके, इसलिए मां ने अपने गहने बेचकर साकिब हुसैन को जूते दिलाए। उम्मीदों के बोझ के तले साकिब दबे नहीं, बल्कि ऐसा निखरे कि विश्व क्रिकेट उनके बारे में जानने को बेकरार है।

बौखलाया पाकिस्तान, पीएसएल छोड़ आईपीएल में खेलने आए मुजरबानी पर लगाया 2 साल का बैन

IANS | April 14, 2026 7:29 PM

लाहौर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो साल का बैन लगा दिया है। मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत से ठीक पहले टूर्नामेंट को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने का फैसला किया था।

आईपीएल 2026: बेंगलुरु में एलएसजी से आरसीबी की भिड़ंत, जानिए कैसा है अब तक का रिकॉर्ड?

IANS | April 14, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा। इस मैच में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है।

क्रिकेट खेलने के लिए पिता ने मांगा था प्रफुल्ल हिंगे से 'वादा', विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक से मिला खास मैसेज

IANS | April 14, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदरदाबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को डेब्यू का मौका मिला, जिसके पहले ही ओवर में उन्होंने 3 विकेट निकाले। इस पूरे मैच में हिंगे ने 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। अपने आईपीएल डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए हिंगे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

वंदना कटारिया: ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी

IANS | April 14, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी में वंदना कटारिया का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। पिछले एक दशक में भारतीय महिला हॉकी के उत्थान में जिन खिलाड़ियों का सबसे अहम योगदान रहा है, उनमें वंदना का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

संजू सैमसन मार्च महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने, भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने का मिला इनाम

IANS | April 14, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाया गया है। सैमसन ने मार्च महीने में समाप्त हुई टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी।

'खेल में नफरत की जगह नहीं', नस्लवाद के आरोपों पर आया एआईएफएफ का बयान

IANS | April 14, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने हाल ही में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के एक मैच के दौरान कथित नस्लवादी व्यवहार की कड़ी निंदा की है और भेदभाव के खिलाफ अपने सख्त रुख को दोहराया है। एआईएफएफ ने मामले को जांच के लिए अनुशासन समिति के पास भेजने की पुष्टि की है।

जन्मतिथि विशेष: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर के नाम है ये विश्व रिकॉर्ड

IANS | April 14, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोज प्रभाकर का नाम भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर में लिया जाता है। वह भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते थे और निचले क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज थे। प्रभाकर ने कई बार टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में भी पारी की शुरुआत की।

सब जूनियर मेन्स नेशनल्स: उत्तर प्रदेश हॉकी के कप्तान केतन कुशवाहा ने बताया चैंपियन बनने का राज

IANS | April 14, 2026 1:28 PM

राजगीर, बिहार, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश हॉकी के कप्तान केतन कुशवाहा ने कहा है कि सब-जूनियर मेन्स नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीतने की कुंजी टीम में खुली बातचीत और आपसी विश्वास रही।

'प्रफुल्ल और साकिब अपने डेब्यू का आनंद लें, यही हमारा प्लान था': वरुण आरोन

IANS | April 14, 2026 1:02 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने सोमवार के राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की जमकर तारीफ की।