एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए हर्ष संघवी, जय शाह और सचिन से की खास मुलाकात

IANS | May 19, 2026 10:59 AM

अहमदाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर द्वारा समर्थित 'एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सचिन के साथ-साथ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से भी खास मुलाकात की।

'योग अपनाएं, स्वस्थ रहें' की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को रखती हैं फिट

IANS | May 19, 2026 10:49 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी

IANS | May 19, 2026 9:46 AM

रियो डी जनेरियो, 19 मई (आईएएनएस)। नेमार को जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है।

आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत बरकरार

IANS | May 19, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया। एसआरएच की इस जीत में हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 26 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही क्लासेन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

आईपीएल 2026: सीएसके को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में एसआरएच, जीटी ने भी हासिल किया टिकट

IANS | May 18, 2026 11:48 PM

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ एसआरएच ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) ने भी अगले दौर का टिकट पक्का किया।

मनास्लु फतह कर पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने बढ़ाया देश का मान, अब एवरेस्ट पर नजर

IANS | May 18, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता इस समय माउंट एवरेस्ट अभियान पर हैं। यह दुनिया के आठवें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मनास्लु (8,163 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद उनकी तेजी से बढ़ती पर्वतारोहण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दूसरा टेस्ट: मुशफिकुर रहीम का शतक, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 437 रन का टारगेट

IANS | May 18, 2026 5:17 PM

सिलहट, 18 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 2 ओवरों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खुल सका।

पहलवानी के माहौल में पले-बढ़े दीपक पूनिया, जिन्होंने छोटी-सी उम्र में सभी को चौंकाया

IANS | May 18, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने अपने दमखम से पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके रेसलर दीपक की कहानी बेहद प्रेरणादायी रही है।

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

IANS | May 18, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रोनाल्डो का बचपन गरीबी में गुजरा। एक समय ऐसा भी था, जब रोनाल्डो के घर में खाने तक के पैसे नहीं थे। मां दूसरों के घर में काम करती थी। हालांकि, रोनाल्डो हालातों के आगे झुके नहीं, बल्कि इनसे लड़ने का फैसला किया।

आईपीएल 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

IANS | May 18, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी को मिली जीत में केएल राहुल ने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।