फखर जमान और सईम अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान और युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।