आईपीएल 2026: सुदर्शन ने वैभव से छीनी ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत पर मंडराया खतरा
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराया। जीटी की इस जीत में साई सुदर्शन ने एक बार फिर बल्ले से अहम योगदान दिया और 53 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही सुदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप वापस ले ली है।