आरसीबी बनाम जीटी: पहले क्वालिफायर में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

IANS | May 25, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होना है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में दमदार रहा है आरसीबी का रिकॉर्ड, पांचवीं बार मिलेगा फाइनल का टिकट?

IANS | May 25, 2026 1:17 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का पहले क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मंगलवार (26 मई) को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदरेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आरसीबी का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है।

आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में हारकर भी खत्म नहीं होगा आरसीबी और जीटी का सफर, मिलेगा एक और मौका

IANS | May 25, 2026 10:32 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। चार टीमें तय हो चुकी हैं। अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने के कारण पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत होगी। हालांकि, पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त नहीं होगा।

आईपीएल 2026: पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर की एंट्री, सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप

IANS | May 25, 2026 9:48 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का अंत हो चुका है। 70 मुकाबलों के बाद अब प्लेऑफ के रोमांच की बारी है। रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन दमदार रहा। इस मुकाबले में 3 विकेट लेने के साथ ही आर्चर पर्पल कैप की रेस में टॉप 3 में शामिल हो गए हैं।

आखिरी तीन मुकाबलों में टीम ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी, उस पर मुझे गर्व है: अक्षर पटेल

IANS | May 25, 2026 7:48 AM

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हराया। जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करने से डीसी के कप्तान अक्षर पटेल खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन मुकाबलों में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उस पर उन्हें गर्व है।

आईपीएल 2026: केकेआर पर 40 रन से जीत के साथ डीसी ने किया अपना अभियान समाप्त

IANS | May 24, 2026 11:41 PM

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की। रविवार के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से मात देकर प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया था। ऐसे में दिन का दूसरा मुकाबला सिर्फ सम्मान की लड़ाई बन गया।

फ्रेंच ओपन: कोस्तयुक ने सीधे सेटों में सेलेखमेतेवा को हराया, मैच से कुछ घंटों पहले घर के पास गिरी थी मिसाइल

IANS | May 24, 2026 10:47 PM

पेरिस, 24 मई (आईएएनएस)। मार्टा कोस्तयुक ने रविवार को रोलैंड गैरोस में ओक्साना सेलेखमेतेवा के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से जीत हासिल की। यह मैच 1 घंटा 18 मिनट तक चला। कोस्तयुक ने यह जीत तब दर्ज की, जब उन्हें कुछ घंटों पहले ही कीव में उनके परिवार के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक मिसाइल गिरने की खबर मिली थी।

बलबीर सिंह: भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर के बड़े नाम, लगातार तीन ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में रहा यादगार योगदान

IANS | May 24, 2026 10:05 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। बलबीर सिंह का नाम भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। वह उस दौर का बड़ा चेहरा रहे, जिस दौर का भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर के नाम से जाना जाता है। बलबीर सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

हमने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में ज्यादा देर कर दी, पहले ही करना चाहिए था: रियान पराग

IANS | May 24, 2026 9:33 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने चौथा स्थान हासिल किया है। मैच के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हमें काफी पहले क्वालीफाई कर लेना चाहिए था। हमने देर कर दी।

आईपीएल 2026: 'अहम मैच में अपने प्रदर्शन से खुश हूं', एमआई पर आरआर की जीत के बाद बोले जोफ्रा आर्चर

IANS | May 24, 2026 9:13 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने चौथा स्थान हासिल किया है। आरआर की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे। आर्चर ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में यादगार भूमिका निभाई। आर्चर को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।