'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक

IANS | December 13, 2025 12:44 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर 'धुरंधर' की दमदार कहानी और तगड़ी स्टारकास्ट को जमकर तारीफ मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को एयर इंडिया ने भी खास अंदाज में सराहा।

यादों में स्मिता : कैमरे की 'वन टेक क्वीन', सीन में इमोशन को लेकर थी गहरी समझ

IANS | December 12, 2025 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनके गुजर जाने के बाद भी उनकी मौजूदगी हमेशा बनी रहती है। स्मिता पाटिल ऐसा ही नाम है। उनके एक्सप्रेशन और डायलॉग बोलने का अंदाज उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता था। सिनेमा में उन्होंने बहुत कम समय तक काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी।

धुरंधर की तारीफ में रोहित शेट्टी बोले, ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा

IANS | December 12, 2025 4:11 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को आमजन के साथ ही एक्टर्स का भी जमकर प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म धमाल मचा ही रही है। साथ ही कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन और गाने खूब तारीफ बटोर रहे हैं। एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की। दोनों ने इसे शानदार और नया सिनेमा बताया है।

किस किसको प्यार करूं 2 : 'धमाकेदार कॉमेडी और एक्टिंग फ्लॉप', दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

IANS | December 12, 2025 3:12 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। लंबे इंतजार के बाद कमीडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 2015 की हिट कॉमेडी का सीक्वल है, जिसमें कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग को फिर से बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है।

सौकार जानकी: सिनेमा जगत की ‘लीजेंड’, 7 दशक और 400 से ज्यादा फिल्मों संग पर्दे पर छोड़ी खास छाप

IANS | December 11, 2025 11:45 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की शानदार अभिनेत्री सौकार जानकी ने 7 दशकों में 400 से ज्यादा फिल्मों में शानदार काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

बर्थ एनिवर्सरी: बेस्ट मॉडल से दमदार एक्टर तक, जब मां का एक फैसला सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बना टर्निंग प्वाइंट

IANS | December 11, 2025 11:05 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ का खिताब, ‘बालिका वधू’ में शिव का यादगार किरदार और फिटनेस आइकन सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन दमदार एक्टिंग, फिटनेस के प्रति समर्पण और जिंदादिल व्यक्तित्व के जरिए वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

बस कंडक्टर से 'थलाइवा' तक का सफर, रजनीकांत की 'सुपरस्टार' कहानी

IANS | December 11, 2025 9:52 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल और उनके डायलॉग्स एक अलग ही पहचान देते हैं। उनके फैंस न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में भी हैं। लेकिन कभी वह बस कंडक्टर हुआ करते थे। उनकी बस में टिकट काटने की शैली और अंदाज इतने खास थे कि लोग उनकी बस में बैठने के लिए लाइन लगाते थे।

'किस किसको प्यार करूं 2' रिव्यू : कपिल शर्मा की टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने बढ़ाया फिल्म में कॉमेडी का जादू

IANS | December 11, 2025 9:01 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। स्टार्स: 4 स्टार। निर्देशक: अनुकल्प गोस्वामी। कलाकार: कपिल शर्मा, त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी। निर्माता: अब्बास-मस्तान, वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड।

जेनिफर कॉनेली: 3 दशक बाद भी रोशनी फीकी नहीं पड़ी, कला को हमेशा तरजीह दी

IANS | December 11, 2025 8:22 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। जेनिफर कॉनेली की कहानी हॉलीवुड के उन चेहरों में से है जो कभी शोर नहीं मचाते, लेकिन अपनी मौजूदगी से सिनेमा के इतिहास पर एक स्थायी छाप छोड़ जाते हैं। उनके करियर की शुरुआत एक टीन मॉडल से हुई—मैगजीन के कवर, टीवी विज्ञापन और छोटे फोटो शूट। बहुत कम उम्र में, जब हॉलीवुड के ज्यादातर बच्चे कैमरों की चमक में खो जाते हैं, जेनिफर ने शांति से खुद को आकार देना चुना। उनका मन अभिनय की कला में था, न कि शोहरत के शोर में।

‘धुरंधर पार्ट-2’ में सारा अर्जुन की जगह पक्की, आदित्य धर ने किया कंफर्म

IANS | December 11, 2025 6:35 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान किया है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट के जरिए बताया कि अभिनेत्री सारा अर्जुन दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगी।