‘धुरंधर पार्ट-2’ में सारा अर्जुन की जगह पक्की, आदित्य धर ने किया कंफर्म

IANS | December 11, 2025 6:35 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान किया है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट के जरिए बताया कि अभिनेत्री सारा अर्जुन दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगी।

ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

IANS | December 11, 2025 4:23 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने दो मेंटर्स, आध्यात्मिक गुरु ओशो और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार, को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’

IANS | December 11, 2025 2:50 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, आम जन के साथ ही सितारे भी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

सिंहावलोकन 2025 : 'शोले' की आग बुझी, महाभारत के 'कर्ण' ने कहा अलविदा, इस साल ने छीने कई सितारे

IANS | December 10, 2025 9:33 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 का अंतिम महीना चल रहा है। मनोरंजन जगत के लिए यह साल यादगार के साथ दर्दभरा भी रहा। इस साल कई सितारों ने डेब्यू किया तो कई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह लिस्ट काफी लंबी है। इसमें 'शोले' के धर्मेंद्र तो सिंगर जुबिन गर्ग और शेफाली जरीवाला का भी नाम शामिल है।

ऑस्कर रेस में शामिल 'होमबाउंड' की शाहरुख खान ने की तारीफ, बोले- टीम ने दिल जीत लिया

IANS | December 10, 2025 9:15 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान अच्छे सिनेमा के समर्थक रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की है। इस बार तारीफ की बौछार हुई नीरज घेवान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ पर, जो भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री बन चुकी है।

फिल्म इंडस्ट्रीज में 'वुड' का जादू, जानिए कैसे बनी हर भाषा की अपनी पहचान

IANS | December 10, 2025 6:00 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मों में एक ऐसा जादू होता है, जो दर्शकों को हंसाने, रुलाने और सोचने पर भी मजबूर कर देता है। दुनियाभर में हर देश की अपनी फिल्म इंडस्ट्री होती है, लेकिन एक बात लगभग सभी इंडस्ट्रीज में एक जैसी दिखती है, और वो है 'वुड' शब्द। हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड समेत कई इंडस्ट्रीज अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक ब्रांड और गर्व का प्रतीक बन गए हैं।

सिनेमा के पहले 'सुपरस्टार': ऐसे हुई थी फिल्मी दुनिया में 'दादा मुनि' की एंट्री, निर्माता ने कहा था- छोड़ देना एक्टिंग

IANS | December 9, 2025 11:49 PM

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की नींव में अगर किसी ने सहजता, स्टाइल और संजीदा अभिनय का जादू डाला, जिसकी चमक आज भी बरकरार है, तो वो थे अशोक कुमार, जिन्हें प्यार से दुनिया ‘दादा मुनि’ कहती है। नायक हो या खलनायक, जज या पुलिस इंस्पेक्टर, पिता हो या दोस्त, हर किरदार में वो इतनी सहजता से ढल जाते थे कि दर्शक भूल जाते थे कि ये कोई एक्टर हैं।

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे

IANS | December 9, 2025 9:56 PM

मुंबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का हर एपिसोड दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आता है, लेकिन हाल ही में प्रसारित एपिसोड थोड़ा अलग और खास रहा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन इस बार योग करते हुए नजर आए। एपिसोड में राजस्थान के उदयपुर से आई योगा इंस्ट्रक्टर प्रतिमा सिंह हॉट सीट पर पहुंचीं।

'स्वर्ग से उतरी अप्सरा' रति अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में जमाई धाक, हर भूमिका को मेहनत से बनाया खास

IANS | December 9, 2025 8:58 PM

मुंबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से कलाकार आते हैं, और कुछ अपनी मेहनत और लगन से ऐसे मुकाम पर पहुंचते हैं कि लोग उन्हें लंबे समय तक याद रखते हैं। रति अग्निहोत्री भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। एक समय में वह खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती थीं, लोग उनकी 'स्वर्ग से उतरी अप्सरा' कहकर तारीफें किया करते थे।

'फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2' को लेकर निखिल आडवाणी का दावा, 'इतिहास को करीब से देखने का मौका'

IANS | December 9, 2025 7:07 PM

मुंबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की आजादी के बाद के समय ने देश की दिशा और पहचान को हमेशा के लिए बदल दिया। यह वह दौर था जब लोगों की उम्मीदें और चुनौतियां दोनों ही चरम पर थीं। इस समय में केवल राजनीतिक फैसले ही नहीं, बल्कि उन लाखों आम लोगों की कहानियां भी छिपी थीं, जिन्होंने इस बदलाव को महसूस किया और उसे झेला।