नवरात्रि पर निधि झा ने दी खुशखबरी, फैंस से मांगा अपने आने वाले बच्चे के लिए आशीर्वाद

IANS | September 22, 2025 12:37 PM

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और दर्शकों के बीच 'लूलिया गर्ल' के नाम से पहचान बना चुकी निधि झा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। वह अपनी निजी जिंदगी की एक खास झलक दिखाने के चलते चर्चा में आई हैं। नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की।

'जॉली एलएलबी 3' अकेले कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज, मामूली कलेक्शन पर सिमटी 'निशांची' और 'अजेय'

IANS | September 22, 2025 9:19 AM

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सितंबर के तीसरे हफ्ते में एक ही दिन तीन हिंदी फिल्में 'जॉली एलएलबी 3', 'निशांची', और 'अजेय' रिलीज हुईं, लेकिन इनकी कमाई में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है, वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप की 'निशांची' और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय' दर्शकों को खींचने में असफल साबित हो रही है।

अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन जबरदस्त कमाई

IANS | September 21, 2025 11:08 AM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले दो पार्ट ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, ऐसे में फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश कर रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म के एडवांस टिकट की बिक्री खूब देखने को मिली।

'या अली' फेम सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

IANS | September 19, 2025 4:10 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जुबीन गर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उनकी आवाज में वो जादू था, जो हर किसी को अपना दीवाना बना देता था। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की केमिस्ट्री को सराहा

IANS | September 19, 2025 3:03 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और इसे देखने के बाद दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

तेजा सज्जा की 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन

IANS | September 19, 2025 9:53 AM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। तेलुगु सिनेमा की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'मिराय' ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। दमदार कहानी, शानदार विजुअल और स्टार पावर के दम पर फिल्म ने न केवल साउथ इंडिया बल्कि पूरे देशभर में धमाल मचाया हुआ है।

हिंदी से बंगाली सिनेमा तक, मेघना नायडू ने सभी भाषाओं में दी शानदार फिल्में

IANS | September 18, 2025 3:50 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मेघना नायडू ने भारतीय सिनेमा की कई भाषाओं में काम करके खुद को एक अलग मुकाम दिया है। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने यह साबित किया है कि मेघना सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। इस वजह से उन्हें मल्टीटास्कर एक्ट्रेस कहा जा सकता है।

ईशा कोप्पिकर : अभिनय से लेकर ताइक्वांडो तक, 'खल्लास गर्ल' का अनोखा सफर

IANS | September 18, 2025 3:45 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर होते हुए भी ईशा कोप्पिकर आज भी अपनी एक खास पहचान बनाए हुए हैं। उनकी खूबसूरती, अभिनय और डांस के साथ-साथ उनकी एक खास खूबी है, जो उन्हें बॉलीवुड की कई अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाती है। यह खासियत है उनकी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट की योग्यता।

बिग बॉस 19 : कैप्टेंसी टास्क में भिड़े दो दोस्त अभिषेक बजाज और आवेज दरबार, हाथापाई की आई नौबत

IANS | September 18, 2025 11:41 AM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का थीम 'घरवालों की सरकार' पर आधारित है, जिसके चलते घर के अंदर दिलचस्प राजनीति और रणनीतियां देखने को मिल रही हैं। हर कोई कैप्टेंसी को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।

जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

IANS | September 18, 2025 10:42 AM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' गुरुवार यानी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।