भारत-इजरायल संबंधों का आधार छह साझा मूल्य, ये बेहद खास : इजरायली राजदूत रूवेन अजार
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने छह ऐसे मूल्यों का जिक्र किया है जो दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम देते हैं और इन्हें और करीब लेकर आते हैं। ग्रीस में नवनियुक्त इजरायली राजदूत पनिनत यानाय की भारतीय समकक्ष रवि शंकर से हुई शिष्टाचार मुलाकात की पोस्ट को री शेयर करते हुए इजरायली राजदूत ने विशेष और अनूठे मूल्यों/स्तंभों का जिक्र किया।