पुणे : येरवडा जेल में ‘रेडियो परवाज’ शुरू, महिला बंदियों के पुनर्वास की अनोखी पहल
पुणे, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सुधार और पुनर्वास को कार्य का केंद्र मानने वाले येरवडा केंद्रीय कारागृह में सोमवार को एक अनोखी और प्रेरणादायी पहल की शुरुआत हुई। इंडिया विजन फाउंडेशन, दिल्ली और एसएलबी के संयुक्त प्रयास से 'रेडियो परवाज' कक्ष का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी के हाथों संपन्न हुआ।