भारत-कंबोडिया की साझी सभ्यता का साक्षी है अंगकोर वाट और ता प्रोहम मंदिर, एएसआई ने संभाली बड़ी जिम्मेदारी

IANS | March 22, 2026 2:55 PM

नोम पेन्ह, 22 मार्च (आईएएनएस)। अंगकोर वाट मंदिर भारत-कंबोडिया की साझी सभ्यता का शानदार प्रतीक है। सिएम रीप स्थित वास्तुकला की बेजोड़ विरासत को सहेजे रखने में भारत की भूमिका अहम रही है। यहीं अंगकोर पुरातत्व उद्यान में बौद्ध मठ ता प्रोहम भी है, जिसके जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, यानी एएसआई ने उठा रखी है। विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट) पी. कुमारन यहां पहुंचे। एमईए ने इसकी जानकारी दी।

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

IANS | March 21, 2026 7:53 PM

गोरखपुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत, जिले और आसपास के इलाकों के कैंसर से पीड़ित बच्चों का अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा सकता है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 300 और अवैध जुआ व सट्टेबाजी वेबसाइट्स और ऐप्स को किया ब्लॉक

IANS | March 20, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 और अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कैसीनो, स्लॉट गेम, रूलेट, लाइव डीलर टेबल और पी-टू-पी (P2P) सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ की गई है।

सरकार की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई के बीच एलपीजी की बुकिंग में आई गिरावट

IANS | March 16, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच आशंका कम होने और सरकारों द्वारा राज्यों में जमाखोरी एवं ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ अभियान चलाए जाने के चलते एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। यह जानकारी सोमवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में दी गई।

गुजरात में रेस्तरां, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए तत्काल पीएनजी कनेक्शन को मिली मंजूरी

IANS | March 13, 2026 10:19 PM

गांधीनगर, 13 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि जिन क्षेत्रों में मौजूदा शहरी गैस पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां स्थित रेस्तरां, होटल, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक-धार्मिक संगठन अब अनुरोध करने पर तुरंत नए पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: नेपाल में रसोई गैस पर राशनिंग, आधे सिलेंडर ही भरने का आदेश

IANS | March 12, 2026 8:49 PM

काठमांडू, 12 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संभावित आपूर्ति संकट की आशंकाओं के बीच नेपाल सरकार ने रसोई गैस (एलपीजी) की राशनिंग शुरू करने का फैसला किया है। सरकारी तेल कंपनी नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि देश में गैस की उपलब्धता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अब उपभोक्ताओं के खाली सिलेंडरों में केवल आधी मात्रा में गैस भरी जाएगी।

देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, उपभोक्ताओं की भीड़ से बढ़ी घबराहट: सरकारी अधिकारी

IANS | March 12, 2026 6:40 PM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति की सूचना नहीं मिली है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एंड ऑयल रिफाइनिंग) सुजाता शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

IANS | March 10, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने और इसके स्वरूप में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इस मिशन का फोकस केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक साफ पीने के पानी की सेवा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।

मोजाम्बिक में भीषण बाढ़: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री और दवाइयों की बड़ी खेप भेजी

IANS | March 10, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी अफ्रीका के देश मोजाम्बिक के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आई भीषण बाढ़ का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, और कई इलाकों में राहत एवं पुनर्वास की तत्काल जरूरत महसूस की जा रही है। इस कठिन परिस्थिति में भारत ने मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाते हुए बड़े पैमाने पर राहत सामग्री भेजी है।

मिडिल ईस्ट संकट: 'मजबूर' पाकिस्तान ने लिया 'कठिन फैसला', मंत्री-सांसदों के विदेशी दौरे रद्द और दो हफ्ते के लिए किए स्कूल बंद

IANS | March 10, 2026 12:25 PM

इस्लामाबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक तेल संकट का असर अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है।