अंबुजा सीमेंट्स ने नेट जीरो लक्ष्यों के लिए फिनलैंड की कूलब्रुक के साथ की साझेदारी
अहमदाबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने नेट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सोमवार को ऐलान किया कि उसने फिनलैंड की टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग कंपनी कूलब्रुक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।