अप्रैल की शुरुआत में 'मार्केट सेंटीमेंट' होगा अहम, प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के बीच रिपोर्ट

IANS | March 31, 2025 1:01 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। अप्रैल की शुरुआत 'मार्केट सेंटीमेंट' के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार ट्रेंड और आर्थिक गतिविधि के बारे में जानकारी मिलेगी। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

90 प्रतिशत भारतीय सीईओ ने विलय और अधिग्रहण के जरिए निवेश को बताया 'विकास' के लिए अहम

IANS | March 31, 2025 11:53 AM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। लगभग 90 प्रतिशत भारतीय सीईओ का मानना है कि मौजूदा परिचालन और नए क्षेत्रों में संयुक्त उद्यमों, विलय, अधिग्रहण के जरिए निवेश 'विकास' के लिए महत्वपूर्ण है। सोमवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वित्त वर्ष 2026 में निफ्टी और सेंसेक्स से 8 से 12 प्रतिशत रिटर्न मिलने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | March 31, 2025 11:30 AM

बेंगलुरु, 31 मार्च (आईएएनएस)। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी से वित्त वर्ष 2026 में 8-10 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है, जबकि सेंसेक्स से 8-12 प्रतिशत रिटर्न मिलने का अनुमान है।

शीर्ष उद्योग संगठनों ने हरित नवाचार और सस्टेनेबिलिटी के लिए 'अटेरो' को किया पुरस्कृत

IANS | March 29, 2025 7:07 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। सस्टेनेबिलिटी तथा सर्कुलर इकोनॉमी में नवाचार की दिशा में अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए सीआईआई, फिक्की और एसोचैम जैसे अग्रणी उद्योग संगठनों ने देश की सबसे बड़ी क्लीनटेक कंपनी तथा दुनिया में लिथियम आयन बैटरी के सबसे बड़े रीसाइक्लर अटेरो के योगदान को मान्यता दी है।

घरेलू स्टार्टअप ने इस सप्ताह 150 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए

IANS | March 29, 2025 5:35 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। घरेलू स्टार्टअप इकोसिस्टम ने इस सप्ताह 150 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए, जो चालू वित्त वर्ष में मजबूत वृद्धि दर्शाता है। मार्च के अंतिम सप्ताह में, 23 भारतीय स्टार्टअप ने कुल 150 मिलियन डॉलर जुटाए, जिसमें पांच विकास-चरण और 17 प्रारंभिक-चरण सौदे शामिल हैं। सप्ताह के दौरान हुए फंडिंग सौदों की संख्या 16 रही।

भारत की आर्थिक वृद्धि को रेटपेयर्स दें बढ़ावा : वित्त सचिव अजय सेठ

IANS | March 29, 2025 5:06 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। नवनियुक्त वित्त सचिव अजय सेठ ने शनिवार को कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि को करदाताओं और उधारी के अलावा रेटपेयर्स (यूटिलिटी के लिए शुल्क देने वालों) द्वारा बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा भारत, मजबूत मध्यस्थता अहम : पीयूष गोयल

IANS | March 29, 2025 3:39 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरने के लिए मजबूत मध्यस्थता और मध्यस्थता तंत्र की अहम भूमिका है।

भारत में तीन साल में 7,500 करोड़ रुपये में 49 अल्ट्रा-लग्जरी घर बिके, विला से आगे 'अपार्टमेंट'

IANS | March 29, 2025 2:31 PM

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत का अल्ट्रा-लग्जरी होम मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और पिछले तीन वर्षों में 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक कीमत के 49 घर 7,500 करोड़ रुपये में बिके। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

तेजी से बढ़ रही ऊर्जा आपूर्ति और खपत, भारत में रिन्यूएबल एनर्जी की अपार संभावनाएं : केंद्र

IANS | March 29, 2025 2:08 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश ऊर्जा आपूर्ति और खपत दोनों में स्थिर और स्वस्थ वृद्धि का अनुभव कर रहा है। इसी के साथ भारत में रिन्यूएबल एनर्जी जनरेशन की अपार संभावनाएं हैं, जो मार्च 2024 तक 21,09,655 मेगावाट थी।

यूपीआई के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, इनएक्टिव मोबाइल नंबर वाले यूजर्स को आ सकती है परेशानी

IANS | March 29, 2025 1:44 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने न्यूमेरिक यूपीआई आईडी सॉल्यूशन पर हाल ही में यूपीआई नंबर से जुड़े भुगतानों के लिए कस्टमर एक्सपीरियंस बढ़ाने के उद्देश्य से नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए दिशानिर्देश 1 अप्रैल से प्रभावी होंगे।