भारतीय शेयर बाजार से एफआईआई ने जुलाई में निकाले 2.9 अरब डॉलर, आईटी सेक्टर में हुई सबसे ज्यादा बिकवाली
मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जुलाई में इक्विटी में 2.9 अरब डॉलर की बिकवाली की है और इसमें से 2.3 अरब डॉलर की निकासी केवल आईटी सेक्टर से की गई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।