जोमैटो में हुई 5,438 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील, 21 करोड़ शेयरों का हुआ सौदा

IANS | August 20, 2024 11:12 AM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर में मंगलवार को 21 करोड़ शेयरों (2.4 प्रतिशत इक्विटी) का सौदा हुआ। इसकी वैल्यू करीब 5,438.5 करोड़ रुपये थी।

जुलाई में इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स और डेयरी उत्पादों का निर्यात बढ़ा : रिपोर्ट

IANS | August 19, 2024 2:42 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत से निर्यात में जुलाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई सेक्टर्स से किए जा रहे निर्यात में वृद्धि हुई है। इसका नेतृत्व इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मीट, डेयरी और ऑयल मील जैसे सेक्टर ने किया।

देश में सुपर लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ी, सोच में पीढ़ीगत अंतर है वजह

IANS | August 18, 2024 5:13 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। युवा पीढ़ी के सोचने के तरीके में आये पीढ़ीगत अंतर के कारण देश में लग्जरी सामानों की खपत बढ़ रही है, और सुपर-लग्जरी कारें इसका अपवाद नहीं हैं। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, लेम्बोर्गिनी, फेरारी, मैकलारेन और एस्टन मार्टिन जैसे ब्रांडों की लग्जरी कारों की घरेलू बाजार में मजबूत मांग देखी जा रही है।

एफपीआई ने इक्विटी में 32,684 करोड़ रुपये की बिकवाली की, प्राथमिक बाजार में निवेश किए 11,483 करोड़ रुपये

IANS | August 17, 2024 5:34 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से भारतीय शेयर बाजार में (अगस्त 17 तक) 32,684 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची गई है। वहीं, प्राथमिक बाजार और अन्य कैटेगरी में करीब 11,483 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। शनिवार को जारी हुए इंडस्ट्री डेटा से यह जानकारी मिली।

भारतीय स्टार्टअप्स को इस हफ्ते मिली 395 मिलियन डॉलर की फंडिंग

IANS | August 17, 2024 3:27 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस) भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी गति से आगे बढ़ रही है। इसका फायदा स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी मिल रहा है। बीते हफ्ते भारतीय स्टार्टअप्स ने 20 डील के जरिए 395 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह आंकड़ा इससे पहले 113 मिलियन डॉलर का था, जो 22 डील में जुटाए गए थे।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 7.4 करोड़ लोगों को मिली फ्री चिकित्सा

IANS | August 17, 2024 1:34 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत देश में 7.37 करोड़ लोगों का इलाज हुआ है और इसके लिए सरकार ने कुल एक लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ों में ये जानकारी दी गई है।

गीता गोपीनाथ ने कहा, भारत की आर्थिक वृद्धि दर उम्मीद से बेहतर

IANS | August 17, 2024 11:12 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि देश सभी क्षेत्रों में बड़े सुधारों के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

25 भारतीय कंपनियां लाने जा रही 22,000 करोड़ रुपये के आईपीओ

IANS | August 16, 2024 5:24 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। आने वाले समय में कम से कम 25 भारतीय कंपनियां 22,000 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने जा रही हैं। आईपीओ के इन सभी प्रस्तावों को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। एनालिस्ट की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

भारत के फार्मा सेक्टर का निर्यात जुलाई में 8 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

IANS | August 16, 2024 2:29 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के फार्मा सेक्टर का निर्यात जुलाई में 8.36 प्रतिशत बढ़कर 2.31 अरब डॉलर हो गया। फार्मा निर्यात में बढ़त की वजह पश्चिमी देशों में भारत निर्मित जेनेरिक दवाइयों की लोकप्रियता बढ़ना है।

भारत का परिधान निर्यात 11.85 प्रतिशत बढ़ा, अमेरिका और यूरोप में मजबूत मांग का मिला फायदा

IANS | August 16, 2024 1:38 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस) भारत के परिधान निर्यात में जुलाई में 11.85 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। इसकी वजह अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूत मांग का होना है। भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) की ओर से जारी किए गए डेटा से यह जानकारी मिली।