साल की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में तीन प्रतिशत का उछाल
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। वैश्विक स्मार्टफोन बाजार के राजस्व में साल 2025 की पहली तिमाही में एक साल पहले की तुलना में तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 364 डॉलर पर पहुंच गया।