मर्सिडीज-बेंज इंडिया इस साल 8 नए मॉडल और 20 टच पॉइंट करेगी पेश

IANS | January 10, 2025 11:21 AM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया 2025 में कम से कम आठ नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, क्योंकि पिछले साल घरेलू बाजार में कंपनी ने 19,565 यूनिट की बिक्री के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की थी। बिक्री में वृद्धि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में हाई-एंड कारों की बढ़ती मांग के कारण देखी गई।

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, मजबूत नतीजों के बाद टीसीएस का शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़ा

IANS | January 10, 2025 9:59 AM

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट खुला। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मजबूत तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई। शुरुआती कारोबार में टीसीएस का शेयर 3.7 प्रतिशत उछलकर 4,186 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

कितनी देर तक घर पर अपनी पत्नी को निहारोगे? ऑफिस में 90 घंटे करो काम : एलएंडटी चेयरमैन

IANS | January 9, 2025 7:01 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम करने के बयान के बाद अब लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा है कि प्रतिस्पर्धी रहने के लिए कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे (रविवार सहित) काम करना चाहिए।

टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या दिसंबर तिमाही में 5,370 घटी

IANS | January 9, 2025 6:17 PM

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कर्मचारियों की संख्या में 5,370 की गिरावट हुई है।

एसआईपी इनफ्लो दिसंबर में पहली बार 26,000 करोड़ रुपये के पार: एम्फी

IANS | January 9, 2025 3:10 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एएमएफआई) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मासिक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेश दिसंबर में पहली बार 26,000 करोड़ रुपये के पार निकल गया है, जो दिखाता है कि छोटे निवेशकों का लंबी अवधि के निवेश के लिए म्यूचुअल फंड पर भरोसा बना हुआ है।

इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो दिसंबर में 14 प्रतिशत बढ़कर 41,156 करोड़ रुपये रहा

IANS | January 9, 2025 2:42 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो दिसंबर में 14 प्रतिशत बढ़कर 41,155.9 करोड़ रुपये हो गया है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया (एम्फी) द्वारा गुरुवार को जारी डेटा से मिली।

फ्यूचर टेक्नोलॉजी अपनाने में भारतीय कंपनियां सबसे आगे : डब्ल्यूईएफ

IANS | January 9, 2025 2:14 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा प्रकाशित 'फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025' के अनुसार, भारतीय नियोक्ता प्रमुख तकनीकों को अपनाने में काफी आगे हैं। वो इस क्षेत्र में वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ने की तैयारी में है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने 2024 में 15,721 यूनिट बिक्री के साथ दिखाया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

IANS | January 9, 2025 1:27 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने पिछले साल 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 15,721 यूनिट बिक्री कर अपनी सर्वश्रेष्ठ वार्षिक कार डिलीवरी हासिल की है।

भारत में 2024 में 59 अल्ट्रा-लग्जरी घर बिके, 100 करोड़ रुपये से अधिक की 17 डील हुई

IANS | January 9, 2025 12:44 PM

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में पिछले साल 40 करोड़ रुपये से अधिक के 59 घरों की बिक्री हुई है। इनकी कुल वैल्यू 4,754 करोड़ रुपये थी। यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

यूजर्स का 'सिरी डेटा' किसी को नहीं बेचा, हमेशा प्राइवेसी को दी प्राथमिकता : एप्पल

IANS | January 9, 2025 11:53 AM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। टेक कंपनी एप्पल ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने कभी भी मार्केटिंग प्रोफाइल बनाने के लिए सिरी डेटा का इस्तेमाल नहीं किया। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि उसने यूजर के 'सिरी डेटा' को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए भी कभी किसी को नहीं बेचा।