स्मृति शेष: नील आर्मस्ट्रांग, दुनिया के पहले शख्स जिन्होंने चांद पर रखा कदम

IANS | August 24, 2025 2:19 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। 25 अगस्त 2012 को दुनिया ने एक ऐसे नायक को खो दिया, जिसने चांद पर पहला कदम रखकर मानवता के सपनों को नई उड़ान दी। नील आर्मस्ट्रांग, ये वो नाम है जो साहस, विज्ञान और असंभव को संभव बनाने की जीवटता का प्रतीक है। अपोलो 11 मिशन के कमांडर के रूप में उन्होंने 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। यह क्षण न केवल इतिहास के पन्नों में, बल्कि हर उस दिल में अमर है, जो अनंत आकाश की ओर देखता है।

भारत में मछली उत्पादन बीते एक दशक में 104 प्रतिशत बढ़ा : केंद्र

IANS | August 24, 2025 12:08 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। देश का कुल मछली उत्पादन 2013-14 में 96 लाख टन से 104 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 195 लाख टन हो गया है। इसी अवधि में अंतर्देशीय मत्स्य पालन 61 लाख टन से 142 प्रतिशत बढ़कर 147.37 लाख टन हो गया है। यह जानकारी सरकारी की ओर से दी गई।

गणेश पंडालों को आवासीय दरों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन देगी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी

IANS | August 23, 2025 5:06 PM

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शनिवार को कहा कि कंपनी शहर में आगामी गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडालों को आवासीय दरों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा कर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

गुजरात : 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के 12 दिवसीय भव्य समारोह का समापन, 50,000 छात्रों ने लिया हिस्सा

IANS | August 23, 2025 4:19 PM

गांधीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में 'नेशनल स्पेस डे' को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में कार्यरत गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (जीयूजेसीओएसटी) ने 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस- 2025' के 12 दिवसीय राज्यव्यापी समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया।

2029 तक भारत का रक्षा निर्यात 50,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

IANS | August 23, 2025 3:43 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले एक दशक में रक्षा निर्यात लगभग 35 गुना बढ़ा है और सरकार ने इस वर्ष 30,000 करोड़ रुपए और 2029 तक 50,000 करोड़ रुपए का रक्षा निर्यात हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

वित्त वर्ष 26 के पहले चार महीनों में चीन को भारत का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ा

IANS | August 23, 2025 2:50 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 26 के पहले चार महीनों में चीन को भारत का माल निर्यात सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 5.76 अरब डॉलर (करीब 50,112 करोड़ रुपए) तक पहुंच गया।

तेल की खरीद राष्ट्र के साथ वैश्विक हित भी, कीमतों में आती है स्थिरता : विदेश मंत्री जयशंकर

IANS | August 23, 2025 2:27 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा कुछ ही दिनों में भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की तैयारी के बीच, विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों का बचाव करते हुए कहा कि तेल खरीद से कीमतें स्थिर होकर राष्ट्रीय और वैश्विक हित सधते हैं।

कोच्चि में 600 करोड़ रुपए की लागत से अदाणी लॉजिस्टिक्स पार्क का शिलान्यास, 1,500 नौकरियां होंगी पैदा

IANS | August 23, 2025 1:50 PM

कोच्चि, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शनिवार को कलामासेरी औद्योगिक क्षेत्र में अदाणी लॉजिस्टिक्स पार्क के शिलान्यास की घोषणा की, जिसका उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने किया।

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक सितंबर की शुरुआत में, दो स्लैब स्ट्रक्चर पर लिया जाएगा फैसला

IANS | August 23, 2025 12:45 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर को होने वाली है। इस बैठक में मंत्री समूह (जीओएम) द्वारा दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत को बरकरार रखने के प्रस्ताव पर फैसला होगा।

भारत में ऑफिस लीजिंग में इस वर्ष जनवरी-जून अवधि में 40 प्रतिशत की तेजी आई : रिपोर्ट

IANS | August 23, 2025 12:25 PM

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के कमर्शियल ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर ने 2025 की पहली छमाही में शानदार वृद्धि हासिल की है। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉप सात शहरों में नेट ऑफिस लीजिंग सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 26.8 मिलियन वर्ग फुट हो गई है।