आरबीआई बीते 6 महीनों में विदेशों में रखा अपना 64 टन सोना भारत लाया वापस
मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक देश की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस वर्ष मार्च से सितंबर तक की अवधि में केंद्रीय बैंक ने विदेशों में रखा अपना 64 टन सोना वापस मंगवा लिया है।