भारत में डॉप्लर रडार की संख्या 37 से बढ़कर वर्ष 2026 के अंत तक 126 हो जाएगी
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने 'डॉप्लर वेदर रडार नेटवर्क' की संख्या 2026 तक बढ़ाने की योजना बनाई है। वर्तमान में 37 रडार ऑपरेशनल हैं जिनकी संख्या 2025-26 (अप्रैल 2025 - मार्च 2026) तक 73 और 2026 के अंत तक 126 तक करने की योजना है।