उत्तर प्रदेश का पावन देवस्थल, जहां रावण वध के बाद श्रीरामचंद्र ने किया था प्रायश्चित, काटते हैं जन्मों के पाप

IANS | March 10, 2026 10:55 PM

सुल्तानपुर, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारत को 'मंदिरों का देश' भी कहा जाता है, जहां कोने-कोने में एक से बढ़कर एक अद्भुत देवालय हैं, जो अपनी सुंदर बनावट, भक्ति और चमत्कार की कथा को कहते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत मंदिर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में स्थित है। यहां गोमती नदी में स्नान करने से जन्मों के पापों का नाश होता है।

होली के बाद काशी में सजी ‘बुढ़वा मंगल’ की महफिल, देश-विदेश से पहुंचे सैलानी

IANS | March 10, 2026 4:31 PM

वाराणसी, 10 मार्च (आईएएनएस)। होली की रंग-बिरंगी खुमारी जब पूरे देश में थम जाती है, तब शिवनगरी काशी में एक और उत्सव ‘बुढ़वा मंगल’ शुरू होता है। होली के ठीक बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को मनाया जाने वाला यह त्योहार बनारस की सदियों पुरानी परंपरा है। यह सिर्फ होली का समापन नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, संगीत और बुजुर्गों के सम्मान का अनोखा जश्न है, जिसमें गंगा के घाट रंग, गीत और खुशियों से सराबोर हो उठते हैं।

11 मार्च को शीतला अष्टमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

IANS | March 10, 2026 9:02 AM

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी (बासोड़ा), कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। ये दिन भक्तों के लिए पूजा, व्रत और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर है। इन तीनों तिथियों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की आराधना की जाती है, जिससे परिवार में सुख-शांति, स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

काशीपुर: प्राचीन शीतला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बसौड़ा पर्व पर भक्तों ने किए दर्शन

IANS | March 9, 2026 9:18 PM

काशीपुर, 9 मार्च (आईएएनएस)। रंगों के त्योहार होली के ठीक एक हफ्ते बाद मनाए जाने वाले बसौड़ा पर्व (शीतला अष्टमी) को लेकर काशीपुर में भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र मास की द्वितीया तिथि से शुरू हुई विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला आज भी जारी रहा।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी का बीएपीएस हिंदू मंदिर अगली सूचना तक बंद

IANS | March 9, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के मद्देनजर अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर ने एक बार फिर से नोटिस जारी किया है। बीएपीएस ने वहां आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए मंदिर को बंद कर दिया है।

नवरात्रि स्पेशल: शारीरिक व मानसिक विकारों से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध है मां कालिका मंदिर, होता है अलौकिक ऊर्जा का अनुभव

IANS | March 9, 2026 1:41 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। देश के हर मंदिर का इतिहास हमारे पुराणों से जुड़ा है। हर मंदिर के महत्व और इतिहास को दर्शाती पौराणिक कथाएं भी मौजूद हैं, जो उन्हें बाकी अन्य मंदिरों से अलग बनाती हैं।

शीतला सप्तमी पर विजय और अभिजित मुहूर्त का संयोग, देखें मंगलवार का पंचांग

IANS | March 9, 2026 9:17 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग दिन की शुरुआत के साथ ही नए या शुभ कार्यों के विचार के लिए भी विशेष महत्व रखता है। 10 मार्च के पंचांग के अनुसार, मंगलवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसे शीतला सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

नवरात्रि स्पेशल: झील के बीचों-बीच बना है ताल बराही मंदिर; दर्शन मात्र से शत्रुओं का अंत करती है मां दुर्गा

IANS | March 8, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत देश में मां दुर्गा को समर्पित कई शक्तिपीठ और सिद्धपीठ मंदिर हैं, जहां मां के अलग-अलग अवतारों की पूजा होती है।

9 मार्च का पंचांग : चैत्र कृष्ण की षष्ठी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | March 8, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। सोमवार, 9 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग रहेगा। हालांकि, रात में भद्रा का प्रभाव भी रहेगा, इसलिए कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: वो 'पंचकन्याएं', जिनके साहस, धैर्य और संघर्ष ने दिलाया उन्हें अत्यंत पूजनीय स्थान

IANS | March 8, 2026 9:47 AM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में महिलाओं को शक्ति स्वरूप और जगत की जननी कहा गया है। माना जाता है कि नारी के बिना सृष्टि की निरंतरता संभव नहीं है, क्योंकि वही नई पीढ़ी को जन्म देकर जीवन की धारा को आगे बढ़ाती है।