महाअष्टमी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मां महागौरी की दिव्य आभा सभी के जीवन में लाए सुख-समृद्धि और आरोग्य'
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। जगज्जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की देशभर में पूजा अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां महागौरी को नमन किया है और प्रार्थना की कि उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।