हिमाचल की गोद में बसा महर्षि वशिष्ठ का पवित्र गांव, जहां 'औषधीय कुंड' में स्नान करने से दूर होती है रोग-व्याधि

IANS | May 19, 2026 9:22 PM

मनाली, 19 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा वशिष्ठ गांव न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। मनाली के मुख्य बाजार से मात्र 3 किलोमीटर दूर, ब्यास नदी के किनारे स्थित यह गांव पर्यटकों और तीर्थयात्रियों दोनों के लिए बेहद खास जगह है।

बुधवार को गणपति की आराधना को समर्पित वरदा चतुर्थी, विजय मुहूर्त के साथ रवि योग, नोट कर लें भद्रा का समय

IANS | May 19, 2026 8:03 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में अधिक मास को बेहद पवित्र मास माना जाता है। इस मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वरदा चतुर्थी के नाम से वर्णित किया गया है। यह तिथि विघ्न विनाशन भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित है। 20 मई 2026 (बुधवार) को यह शुभ वरदा चतुर्थी मनाई जाएगी।

बिलासपुर में महादेव और नंदी को समर्पित 7वीं सदी का रहस्यमयी मंदिर, यहां गायब हो जाता है भोलेनाथ को चढ़ाया जल

IANS | May 18, 2026 11:20 PM

बिलासपुर, 18 मई (आईएएनएस)। कहते हैं कि भक्ति भाव से भगवान को तुलसी दल समर्पित करो या केवल जल वह जरूर से स्वीकार करते हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी महादेव और उनके नंदी को समर्पित ऐसा ही एक प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर है, जहां मान्यता है कि शिवलिंग पर चढ़ाए जल को महादेव स्वीकार कर लेते हैं, इसी वजह से जल दिखता भी नहीं है।

19 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया तिथि, अभिजीत-विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का संयोग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | May 18, 2026 8:28 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंग नक्षत्र, करण, वार, तिथि, योग के आधार पर ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण व दिन की शुरुआत की जाती है। 19 मई 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त के साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

कश्मीर: विरासत की तलाश में, यादों से वतन वापस लौटने का सफर

IANS | May 18, 2026 8:08 AM

वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। 36 साल तक शीरिन रैना के लिए कश्मीर सिर्फ टुकड़ों में बसी यादों जैसा था। न्यू जर्सी में खाने की मेज पर सुनी गई कहानियां, पुरानी पड़ चुकी तस्वीरें, मंदिरों के नाम और माता-पिता की वे यादें, जो एक रात अचानक कश्मीर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी वास्तव में लौट नहीं पाए।

तारे के आकार का नारायण को समर्पित विशेष मंदिर, देवालय में विराजमान 'सुंदर केशव'

IANS | May 17, 2026 10:00 PM

मैसूर, 17 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में नारायण को समर्पित कई देवालय हैं, जिनकी बनावट मनमोहक है तो भक्ति से भरी कथा भक्तों के विश्वास को और भी मजबूत बनाती है। ऐसा ही एक देवालय कर्नाटक राज्य के मैसूर में है। तारे के आकार के नारायण को समर्पित मंदिर का निर्माण 1258 ईस्वी में हुआ है। मंदिर में तीन गर्भगृह हैं।

18 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की द्वितीया तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | May 17, 2026 9:03 AM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इसके पांच अंगो यानी करण, वार, नक्षत्र, योग और तिथि के आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है। 18 मई 2026 (रविवार) को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

मैसूर में है महादेव को प्रिय नंदी महाराज का भव्य देवालय, यहीं पर गौतम ऋषि को मिला था आशीर्वाद

IANS | May 16, 2026 10:15 PM

मैसूर, 16 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में देवाधिदेव महादेव को समर्पित कई मंदिर हैं, जहां उनके वाहन नंदी महाराज उनके साथ में विराजमान रहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मैसूर में नंदी देव को समर्पित एक अलग ही भव्य मंदिर है, जो पूरी तरह उनके नाम से जाना जाता है। चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में स्थित यह मंदिर न सिर्फ अपनी विशाल नंदी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहीं पर गौतम ऋषि ने तपस्या की थी और उन्हें महादेव का आशीर्वाद मिला था।

वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की बरगद के वृक्ष की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

IANS | May 16, 2026 9:50 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। वट सावित्री व्रत के मौके पर देशभर में सुहागिन महिलाओं ने बड़े श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की। दिल्ली के तुगलकाबाद शिव प्राचीन मंदिर और श्री राधा कृष्ण मंदिर में महिलाओं ने विशेष पूजा की और अपने पतियों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और पूरे माहौल में भक्ति का वातावरण बना रहा।

17 मई का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल की प्रतिपदा तिथि, अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, राहुकाल का रखें विशेष ध्यान

IANS | May 16, 2026 9:24 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इसी के पांचो (नक्षत्र, योग, करण, वार, तिथि) अंग के आधार पर दिन की शुरुआत, शुभ-अशुभ समय के निर्धारण के साथ पर्व व त्योहार की जानकारी मिलती है। 17 मई 2026 (रविवार) का पंचांग देखें तो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त भी उपलब्ध रहेगा। शुभ कार्यों की योजना बनाने वाले लोगों को राहुकाल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।