अमेरिका से कनाडा तक दीपावाली की धूम, जगमग हुए शहर
वाशिंगटन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। न्यू जर्सी के ओक ट्री रोड पर रामलीला, शिकागो के पास शानदार आतिशबाजी और टोरंटो में स्ट्रीट मेले ने दीपावली के प्रति बढ़ते रुझान का संकेत दिया। अमेरिका और कनाडा में दीपोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। लोग संगीत, मिठाइयों और आपसी मेल-जोल के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। इन भव्य आयोजनों ने इस पर्व को अब सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि यह त्योहार आस-पड़ोस और शॉपिंग इलाकों तक पहुंच गया है।