महाकुंभ में श्रद्धालु बोले, हम धन्य हो गए, अद्भुत अनुभव

IANS | February 18, 2025 11:25 AM

महाकुंभ नगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व होने जा रहा है। इस दौरान, श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की भावना अभी भी वैसी ही बरकरार है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं।

अक्षरधाम न्यू जर्सी : एक दिव्य शीतकालीन स्वर्ग

IANS | February 15, 2025 2:39 PM

न्यू जर्सी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। धवल बर्फ की चादर में सजा, अक्षरधाम न्यू जर्सी न केवल एक भव्य मंदिर है, बल्कि हिंदू संस्कृति, भक्ति और शाश्वत मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है। बर्फ से ढके इस मंदिर का अलौकिक सौंदर्य आध्यात्मिक शांति और भव्यता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की राय, " शानदार व्यवस्था, दिक्कत गिनाने वालों पर ध्यान न दें लोग "

IANS | February 15, 2025 10:03 AM

महाकुंभ नगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ मेले में आए श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद खुद को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यह उनके जीवन का अद्भुत क्षण है, जिसे वो कभी नहीं भूल सकते। श्रद्धालुओं ने आईएएनएस से बातचीत में प्रशासन की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। कहा कि प्रशासन ने बहुत अच्छी तैयारी की है। हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं कि यहां पर व्यवस्था अच्छी नहीं है, वो झूठ बोल रहे हैं। उन्हें ऐसा बोलने से बचना चाहिए।

महाकुंभ 2025 : माघी पूर्णिमा स्नान के बाद भी आ रहे लाखों श्रद्धालु, अच्छी व्यवस्था के लिए सरकार को सराहा

IANS | February 14, 2025 9:02 PM

महाकुंभ नगर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु बेहतर व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं।

महाकुंभ में आए श्रद्धालु बोले, 'व्यवस्था एकदम बढ़िया कोई दिक्कत नहीं'

IANS | February 14, 2025 10:57 AM

महाकुंभ नगर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। कई श्रद्धालुओं ने जहां आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वे मां गंगा में स्नान करके खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन की तैयारियों पर खुशी भी जाहिर की। कहा कि प्रशासन की तैयारी इतनी अच्छी है कि हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

महाकुंभ 2025 : देश के कोने-कोने आए श्रद्धालुओं ने बेहतर इंतजाम के लिए सरकार की तारीफ की

IANS | February 13, 2025 12:06 AM

प्रयागराज, 13 फरवरी (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा के दिन स्नान किया। इस दौरान शासन-प्रशासन की तरफ से मेला क्षेत्र में किए गए बेहतर इंतजाम पर श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सरकार की तारीफ की।

साधु-संत बोले, 'सनातन का गर्व हैं सीएम योगी, महाकुंभ में अभूतपूर्व व्यवस्था के लिए धन्यवाद'

IANS | February 12, 2025 2:38 PM

महाकुंभ नगर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी द्वारा महाकुंभ के महाआयोजन को सफल बनाने के लिए की गई अभूतपूर्व व्यवस्था को लेकर आम भक्तों, कल्पवासियों समेत साधु-संन्यासियों ने भी हर्ष जताया है। बुधवार को माघी पूर्णिमा पर करोड़ों आस्थावानों ने संगम नोज समेत विभिन्न कच्चे-पक्के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।

महाकुंभ के पलट प्रवाह से काशी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बेहतर प्रबंधन के लिए प्रशासन को सराहा

IANS | February 11, 2025 5:43 PM

वाराणसी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज महाकुंभ के कारण वाराणसी में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। लोगों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सरकार और प्रशासन के बेहतर प्रबंधन की तारीफ की।

काशी में विद्वानों का संगम : श्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास का भव्य सम्मान

IANS | February 10, 2025 4:46 PM

वाराणसी, 10 फरवरी (आईएएनएस)। वाराणसी, जो भारतीय संस्कृति और शास्त्रों की आध्यात्मिक एवं विद्या परंपरा का केंद्र रही है, एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनी। श्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वेदांत, दर्शन और शास्त्रों के ख्याति प्राप्त विद्वान महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विश्वकर्मा जयंती आज, ब्रह्मांड के प्रथम इंजीनियर की पूजा से दूर होते हैं कष्ट, मिलता है लाभ

IANS | February 10, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रह्मांड के प्रथम इंजीनियर यानी विश्वकर्मा जी की जयंती देश के कुछ राज्यों में आज मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि को इनके पूजन का विशेष महत्व है। इस बार की तिथि 10 फरवरी को पड़ी है। माघ वाली विश्वकर्मा जयंती गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में हर्षोल्लास से मनाई जाती है।