महाकुंभ में 66.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया : सीएम योगी
लखनऊ, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ-2025 का बुधवार को महाशिवरात्रि पर अंतिम दिन रहा। 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ में देश-विदेश से लेकर राजनीति, खेल, बॉलीवुड जगत की तक तमाम हस्तियों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।