महाकुंभ : देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु, बेहतरीन व्यवस्था के लिए सरकार को सराहा
महाकुंभ नगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया में हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2024 में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज में ही स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में भी दर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को संगम स्नान करने आए भक्तों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की।