राजस्थान : रमजान में 'सौगात-ए-मोदी' पाकर मुसलमान खुश, अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन ने की तारीफ

IANS | March 25, 2025 9:37 PM

अजमेर, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' किट देने वाली है। देश भर के मुसलमान इसकी तारीफ कर रहे हैं। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिमों ने भी इसकी प्रशंसा की है।

'साहित्य अकादमी' ने विश्वविख्यात संत स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

IANS | March 23, 2025 9:52 PM

अहमदाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'साहित्य अकादमी' ने रव‍िवार को विश्वविख्यात संत पूज्य स्वामी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

काशी का महिषासुर मर्दिनी मंदिर : दिन में तीन बार बदलता है ‘स्वप्नेश्वरी’ का रूप

IANS | March 22, 2025 2:36 PM

वाराणसी, 22 मार्च (आईएएनएस)। ‘जय जय हे महिषासुरमर्दिनि रम्यकपर्दिनि शैलसुते...।' मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाला है। देश के साथ ही दुनिया भर में माता के कई प्राचीन मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है भगवान शिव की नगरी काशी के भद्र वन (भदैनी) में स्थित मां महिषासुर मर्दिनी का मंदिर। महिषासुर का नाश कर भक्तों की रक्षा करने वाली माता की पूजा यहां ‘स्वप्नेश्वरी’ के नाम से की जाती है।

प्रयागराज: शीतला अष्टमी पर मां कल्याणी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक मेला, महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतार

IANS | March 22, 2025 11:24 AM

प्रयागराज, 22 मार्च (आईएएनएस)। हर साल चैत्र माह में मनाया जाने वाला शीतला अष्टमी का पावन पर्व इस बार भी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। इसे बसौड़ा नाम से भी जाना जाता है, और इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग अर्पित किया जाता है। इस अवसर पर प्रयागराज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हुआ है।

विज्ञान और अध्यात्म के बीच गहरा संबंध : पीएम मोदी

IANS | March 16, 2025 11:02 PM

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विज्ञान और अध्यात्म के बीच गहरा संबंध है। उन्होंने महानतम गणितज्ञों में से एक माने जाने वाले श्रीनिवास रामानुजन को याद किया।

होली के बाद काशी में मनता है ‘बुढ़वा मंगल’, गीत, गुलाल और खुशियों से सराबोर होती है शिवनगरी

IANS | March 15, 2025 3:35 PM

वाराणसी, 15 मार्च (आईएएनएस)। होली की खुमारी अब भी छाई हुई है। शिवनगरी काशी में रंगोत्सव का समापन भी खास अंदाज में होता है। जी हां! बनारसियों ने इसे नाम दिया है ‘बुढ़वा मंगल’! होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को ही काशीवासियों ने ये नाम दिया है। उस दिन काशी में गीत, गुलाल और खुशियों के साथ अनोखा जश्न मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में किन्नर समाज के लोगों ने मनाई होली, की विश्व शांति की प्रार्थना

IANS | March 13, 2025 11:34 PM

प्रयागराज, 13 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में होली के लिए विशेष तैयारी चल रही है। देश के अलग-अलग इलाकों में अपनी खास परंपराओं और अंदाज में इसे मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर समाज ने अबीर-गुलाल उड़ा कर होली मनाई। उन्होंने अपनी परंपरा के अनुसार होली मनाते हुए विश्व शांति की अपील की।

उत्तर बिहार का 'देवघर' जहां अपने विवाहोत्सव के बाद ही गरीबनाथ महादेव खेलना शुरू कर देते हैं होली

IANS | March 12, 2025 9:51 AM

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को उत्तर बिहार के देवघर में बाबा संग जमकर होली खेली जाती है। मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ महादेव को भक्त अबीर गुलाल लगाते हैं । वैसे अपने विवाहोत्सव यानि महाशिवरात्रि के बाद से ही देवाधिदेव होली खेलना शुरू कर देते हैं।

राजस्थान : होली में जोधपुर का बाजार गुलजार, बच्चों को आकर्षित कर रही हथौड़ा वाली पिचकारी

IANS | March 11, 2025 11:25 PM

जोधपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में होली का खुमार देखने को मिल रहा है। बाजारों में रंगों के इस त्योहार से जुड़ी कई तरह की सामग्रियां मौजूद हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से बच्चे, बूढ़े और जवान खरीद रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर का बाजार भी होली के कारण काफी गुलजार है।

गोकुल में छड़ीमार होली का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

IANS | March 11, 2025 11:01 PM

मथुरा, 11 मार्च (आईएएनएस)। होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहार का रंग देखने को मिल रहा है। हर जगह अपने पारंपरिक अंदाज में होली मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गोकुल में छड़ी मार होली खेली गई। इस आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।