केदार-बद्री यात्रा : शासन-प्रशासन के भरोसे ना बनाएं यहां जाने का मन, क्योंकि यहां आपकी आस्था बिकाऊ है

गंगेश ठाकुर | October 25, 2024 4:47 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर अगर आप जा रहे हैं और भरोसा यह है कि वहां शासन-प्रशासन ने आपकी यात्रा के लिए कोई सुगम व्यवस्था की है तो आप गलत हैं। यहां यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर में दर्शन तक जिस तरह की अव्यवस्था है, उसे देखकर आप परेशान हो जाएंगे।

केदार-बद्री यात्रा : जेब में पैसे और किस्मत के धनी हों तभी यहां जाने की सोचें

IANS | October 24, 2024 5:56 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगर आप भी चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं और आप सामान्य लोग हैं, आपकी कोई वीआईपी या वीवीआईपी पहचान नहीं है, तो आप केदार-बद्री की यात्रा थोड़ा संभलकर और सोच समझकर करें। यात्रा के दौरान वहां पहुंचे लोगों का यह निजी अनुभव है। जो इस यात्रा के पैदल मार्ग पर पहुंचे हर आदमी से आपको सुनने को मिल जाएगा। यानी अगर आपकी जेब में पैसे खूब भरे पड़े हैं और आप किस्मत के धनी हों तभी इस यात्रा पर जाने की सोचें।

महाकुंभ 2025 : स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

IANS | October 24, 2024 5:37 PM

प्रयागराज, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में 'महाकुंभ-2025' को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगरीय निकाय के सभी विभाग योगी सरकार के निर्देशों के मुताबिक दिव्य, भव्य, नव्य महाकुंभ को साकार करने में जुटे हुए हैं।

महाकुंभ 2025 : तीर्थराज प्रयागराज बन रहा देश की आस्था का केंद्र

IANS | October 23, 2024 2:20 PM

प्रयागराज, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाकुंभ-2025 को दुनिया का सबसे भव्य सांस्कृतिक आयोजन बनाने जा रही योगी सरकार ने प्रयागराज के घाट पर अपने सबसे कुशल अफसरों को तैनात किया है। सरकार की धर्म-कर्म को लेकर स्पष्ट नीति के परिणामस्वरूप देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। यहां तक कि विदेश से भी लोग अपनी सात-सात पीढ़ियों को मोक्ष दिलाने के लिए संगम नगरी पहुंचने लगे हैं।

‘नद-नदी’ के संगम रजरप्पा में नवरात्रि पर तप-साधना के लिए जुटे देशभर के साधक-उपासक

IANS | October 10, 2024 11:03 PM

रांची, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्रि पर तप, साधना और आराधना के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के सैकड़ों साधक, उपासक, तांत्रिक और अघोरी जुटे हैं। इसके अलावा यहां हर रोज 40 से 50 हजार श्रद्धालु माता के चरणों में शीश झुकाने पहुंच रहे हैं।

शारदीय नवरात्र पर ग्रहों का बना अद्भुत योग, ऐसे ग्रह संयोग में आयोजित होता है प्रयागराज कुंभ

IANS | October 3, 2024 7:25 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र का गुरुवार को पहला दिन रहा। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शक्ति की उपासना का यह पर्व प्रारंभ हो गया है। मां शक्ति के नौ रूपों की पूजा इस दौरान होती है। ऐसे में तमाम साधक मां की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि का व्रत भी रखते हैं।

सैक्रामेंटो के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़, अमी बेरा ने लोगों से असहिष्णुता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया (लीड-1)

IANS | September 26, 2024 10:41 AM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में कई हिंदू मंदिरों पर हमला देखा गया है। न्यूयॉर्क की घटना को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे। बीती रात अब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी लिखी गई हैं।

मुंबई में सेवा पखवाड़े का आयोजन, पारसी समुदाय ने लगाया 'एक पौधा मां के नाम'

IANS | September 25, 2024 6:37 PM

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (आईएमएफ) की ओर से मंगलवार को मुंबई में आयोजित "हमारी धरोहर: एकता और सेवा का उत्सव" कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के पारसी समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन और उनके नेतृत्व में भारत की प्रगत‍ि और समृद्धि की कामना की।

बौद्ध धर्म गुरुओं ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- उन्होंने दुनिया भर में बढ़ाया सम्मान

IANS | September 23, 2024 9:21 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को अवसर पर मुंबई के नेहरू विज्ञान केंद्र में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध नेताओं ने बुद्ध सर्किट विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

जीवित्पुत्रिका व्रत की ये कहानी छोटी सी लेकिन संदेश बड़ा

IANS | September 23, 2024 4:42 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। संतान की लंबी उम्र और निरोगी काया की कामना करते हुए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में माताएं जीवित्पुत्रिका व्रत रखती हैं। कठिन निर्जला उपवास। पंचांग अनुसार इस बार 25 सितंबर को ये रखा जाएगा और 26 सितंबर को पारण होगा। पितृ पक्ष में पड़ने वाला पर्व जिसको मां श्रद्धापूर्वक करती है।