नवरात्रों में बोए जाने वाले जौ सोने के समान, जानें कैसे?
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में हर एक त्यौहार का अपना एक अलग महत्व है। वहीं साल में दो बार आने वाले नवरात्रों को भी भक्त बेहद ही श्रद्धा भाव के साथ मनाते हैं। यह शक्ति की उपासना का त्यौहार है और इसके जरिए देवी के नौ रूपों की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए हम अनुष्ठान और पूजा-पाठ करते हैं।