संत रविदास की मूर्ति का लोकार्पण कर पीएम बोले, मिनी पंजाब जैसे लगने लगता है बनारस

IANS | February 23, 2024 1:16 PM

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सीरगोवर्धन में संत रविदास की 647 वीं जयंती में शामिल हुए और संत रविदास की 25 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संत रविदास के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा, आप सब संत रविदास जयंती के पर्व पर दूर-दूर से आते हैं, खासकर पंजाब से यहां इतने लोग आते हैं कि बनारस खुद भी मिनी पंजाब जैसे लगने लगता है।

यूएई में पारसी समूह ने बनाया पहला हिंदू मंदिर, मुंबई से है गहरा संबंध

IANS | February 15, 2024 3:13 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में जिस भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, उसका मुंबई से गहरा संबंध है क्योंकि इसे एक पारसी समूह द्वारा बनाया गया है।

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, अब महज 500 रुपए में कर सकेंगे काशी दर्शन

IANS | February 13, 2024 3:05 PM

वाराणसी, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अब तीर्थयात्री महज 500 रुपए में पांच धार्मिक स्थलों का दौर कर सकेंगे। सरकार ने कहा कि वो एक ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है, जिसके अंतर्गत कोई भी तीर्थयात्री वाराणसी के पांच धार्मिक स्थलों का दौरा महज 500 रुपए की मामूली लागत पर कर सकेंगे।

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने पाकिस्‍तान से आने वाले शरणार्थियों के खिलाफ भेदभाव किया समाप्त

IANS | February 10, 2024 1:59 PM

श्रीनगर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से 1947 में आए शरणार्थियों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्‍म करने के लिए अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में इन शरणार्थियों के साथ हो रहे भेदभाव को पूरी तरह से खत्म करने का निर्देश दिया है।

एसजीपीसी प्रमुख, अकाली दल के नेता महाराष्ट्र के नांदेड़ में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे

IANS | February 9, 2024 3:13 PM

चंडीगढ़, 9 फरवरी (आईएएनएस)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा नांदेड़ सिख गुरुद्वारा सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब अधिनियम, 1956 में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में शामिल होने के लिए नांदेड़ पहुंचा।

ग्लोबल सिख काउंसिल ने तख्त श्री हजूर अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों की निंदा की

IANS | February 8, 2024 6:02 PM

चंडीगढ़, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्तर के सिख संगठनों के परिसंघ ग्लोबल सिख काउंसिल (जीएससी) ने तख्त श्री हजूर अबचल नगर साहिब बोर्ड नांदेड़ अधिनियम, 1956 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधनों की गुरुवार को निंदा की।

अयोध्या में नई मस्जिद के लिए पहली ईंट मक्का से मुंबई पहुंची

IANS | February 7, 2024 6:20 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मेल-मिलाप और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक, अयोध्या में प्रस्तावित भव्य मस्जिद की नींव के लिए पहली ईंट पवित्र शहरों मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा के बाद बुधवार को यहां पहुंची।

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर बदले गए रूट, यातायात नियमों में भी बदलाव

IANS | February 7, 2024 2:36 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। ऐसे में देशभर की पवित्र नदियों में डुबकी लगाने वालों की भीड़ रहेगी। प्रयागराज का माघ मेला पूरी दुनिया में जाना जाता है। ऐसे में वहां लोगों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा कारणों से सभी वाहनों के लिए शहरी यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी गई है।

1997 से 2024 तक ऐसे खींचा गया दुबई में मंदिर निर्माण का खाका, 14 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

IANS | February 6, 2024 2:47 PM

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस मंदिर में पीएम मोदी के पहुंचने से पहले कई देशों के राजनयिक पहुंच चुके हैं, जिनकी मेजबानी की गई है। अमेरिका, जर्मनी, इजरायल, इटली, कनाडा, आयरलैंड, बहरीन, आर्मेनिया, बांग्लादेश, घाना, चाड, चिली, यूरोपीय यूनियन, फिजी, अर्जेंटीना, साइप्रस, चेक गणराज्य, डोमिनिकन गणराज्य, मिस्र, गाम्बिया के राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक मंदिर का दौरा करने वालों में शामिल हैं।

कर्नाटक में सोमेश्वर मंदिर में शिवलिंग काे किया अपव‍ित्र, तनाव

IANS | February 5, 2024 10:33 AM

उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक), 5 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के नरबैल गांव में सोमवार को शरारती तत्वों द्वारा प्रसिद्ध सोमेश्वर मंदिर में 'शिवलिंग' को अपवित्र करने की घटना सामने आई।