प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर इमाम इलियासी के खिलाफ फतवा जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण : विहिप
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के कारण अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ इमाम उमैर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी करने की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।