केंद्र सरकार के कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
चंडीगढ़, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल के अकाली दल के चुनाव चिह्न के पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के तराजू के बराबर वाले बयान पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की चुप्पी पर सवाल उठाया।
अहमदाबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारी कर रहा है और इस अवसर पर पुराने शहर के बाजार 22 जनवरी को बंद रहेंगे।
अयोध्या, 18 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यूपी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में सरकार श्रीरामलला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर और हनुमान गढ़ी तक पहुंचाने के ई कार्ट चलाएगी। ये ई कार्ट या गोल्फ कार्ट बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क होंगी।
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भगवान श्री राम, माता सीता और रामायण की बातें समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे हर एक व्यक्ति से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभियान के तहत गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने के बाद अपने संदेश में कहा कि सबसे मुश्किल कालखंड में भी त्याग, एकता और साहस दिखाने वाली रामायण, अनेक मुश्किलों में भी प्रेम की जीत सीखाने वाली रामायण पूरी मानवता को खुद से जोड़ती है। यही कारण है कि रामायण पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र रही है।
रुद्रप्रयाग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है।
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर सहित दुनिया भर में 20 से ज्यादा देशों द्वारा भगवान राम पर जारी टिकटों की एक स्टाम्प पुस्तक भी जारी की।
मांड्या (कर्नाटक), 18 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उस याचिका पर राज्य और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें मांड्या जिले के श्रीरंगपट्टनम शहर में एक ऐतिहासिक मस्जिद के परिसर में एक मदरसे के अवैध संचालन पर सवाल उठाया गया है।
प्रयागराज, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में राम लला मंदिर के 22 जनवरी को निर्धारित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। न्यायालय ने याचिकाओं की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।
सिद्धार्थनगर, 17 जनवरी (आईएएनएस)।अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक बार फिर रामकटोरी चर्चा में है। वर्ष 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान यह मिठाई पहली बार बनाई गई थी। अब यह ब्रांड बन चुकी है।